फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यालयों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 से 29 नवंबर तक 20 विद्यालय प्रति ब्लॉक दो विद्यालय में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। किशोर और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता कराई जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि किशोर किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता के तहत प्रत्येक ब्लॉक में दो चयनित इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें किशोर एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही रंगोली, कला, खेलकूद, दौड़, रस्सी कूद, वाद विवाद, भाषण, क्विज कांटेस्ट आदि आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य मंच के दौरान एनीमिया की जांच, आयरन की नीली गोली वितरण, पंफलेट आदि वितरित किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि 18 से 29 नवंबर 2025 तक प्रति ब्लॉक दो विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें