मऊ। नगर पंचायत मधुबन के मनोनीत सभासद का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो शनिवार रात वायरल हुआ। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मधुबन नगर पंचायत में भाजपा की ओर से मनोनीत सभासद पंडित राहुल दीक्षित का 45 सेकंड का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मामला संज्ञान में आने पर भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री की तहरीर पर मनोनीत सभासद को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।