फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव खालिसपुर अधेड़ मजदूर की संदिग्धावस्था में देशी शराब की दुकान के कुछ दूरी पर सड़क के किनारे शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। अधेड़ रविवार की सुबह ही साइकिल से घर से बहादुरगंज मजदूरी करने जाने के लिए निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ की मौत ठंड लगने से हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 9 बजे 55 वर्षीय अधेड़ मजदूर की लाश खालिस पुर स्थित देशी शराब की दुकान के कुछ दूरी पर देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पीआरबी वाहन के साथ ही थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हलधरपुर थाने के ही मखना निवासी जयराम पुत्र रामदेव राम के रूप में हुई। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नित्य की भांति जयराम मजदूरी करने के लिए जनपद गाजीपुर के बाजार बहादुर गंज जाने के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक जयराम अधिकाधिक शराब का सेवन करता था। वह शराब पीकर सड़क के किनारे साइकिल पर से गिर गया था। संभवत: अधिक सर्दी के कारण ठंड से उसकी मौत हो गई। पति की असामयिक मौत की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी बुनिया देवी और उसकी बेटियों की रोते-रोते बुरा हाल हो गया। बुनिया ने बताया कि परिवार की आजीविका पति की मजदूरी से ही चलती थी। अब बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें