मऊ। जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रखने को लेकर सात साल पहले शासन ने लाखों से बिजली पैनल भेजा था। लेकिन इन बीते सालों में चार सीएमएस बदलने के बाद भी इसे अब तक इंस्ट्राॅल नहीं किया गया। खुले में रखने से लाखों की लागत वाला पैनल में वर्तमान में जंग लग रही है।
100 बेड के जिला अस्पताल में बिजली देने के लिए बिजली सब स्टेशन की तरह 11 हजार वोल्ट की बिजली को 33 हजार में कनवर्ट और फिर 440 वोल्ट में बदलने के लिए सात साल पहले बिजली पैनल भेजा गया। नियमानुसार तो इस पैनल को लगाने के लिए एक भवन की जरूरत होती है लेकिन यह जब से आया है इसको जमीन पर ही रखा गया है।
चौकाने वाली बात है कि सात पहले इस बिजली पैनल को अब तक इंस्ट्राल नहीं किया जा चुका है। उधर सालों से खुले में रखे पैनल जंग खा चुका है, पहले यह पैनल काे उस जगह रखा गया था।
सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार से बात चीत की गई तो उन्होंने लखनऊ में एक मीटिंग में शामिल होना बताया गया। जबकि प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्य ने बताया कि एक दिन के चार्ज पर है, इसलिए वह इसकी सटीक जानकारी नहीं दे पाएंगे।