फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 51 केंद्रों पर 3385 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर कोरोना की वैक्सिन लगवाते लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शुरु हुए बचाव का टीका लगाने का कार्य जारी है, इसक्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 51 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई। सोमवार को 88 सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन देर शाम तक 3385 को टीका लगाया जा सका। इसमें सर्वाधिक टीकाकरण फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में 55 फीसदी हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके यादव ने बताया कि सोमवार को 88 सौ लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान 51 केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक बड़राव ब्लाक के चार केंद्रों पर सात सौ के स्थान पर 240 लोगों को टीका लगाया गया। यहां कुल 34.3फीसदी टीकाकरण हुआ। दोहरीघाट ब्लाक में सीएचसी के साथ चार स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 750 के स्थान पर 260 लोगों को टीका लगाया गया। यहां 34.7 फीसदी टीकाकरण हुआ। इसीक्रम में फतेहपुर मंडाव में चार केंद्रों पर आठ सौ लक्ष्य के सापेक्ष 440 लोगों को टीका लगाया गया। यहां टीकाकरण 55 फीसदी हुआ। घोसी ब्लाक क्षेत्र मेें चार स्थानों पर 750 लक्ष्य के सापेक्ष 320 को टीका लगाया गया। लक्ष्य के सापेक्ष यहां 42.7 फीसदी टीकाकरण हुआ। कोपागंज ब्लाक में पांच स्थानों पर नौ सौ में 346 लोगों को टीका लगाया गया। यह 38.4 फीसदी टीकाकरण हुआ। मऊ शहर में नौ स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। यहां पर 13 सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ था। देर शाम तक 423 लोगों ने टीका लगवाया। यहां पर लक्ष्य के सापेक्ष 32.5 फीसदी टीकाकरण हुआ। मोहम्माबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र में पांच स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। यहां नौ के सापेक्ष 210 ने टीका लगावाया। यह लक्ष्य के सापेक्ष 23.3 फीसदी टीका करण हुआ। परदहां ब्लाक के चार केंद्रों पर सात सौ पचास में से 250 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 33.3 फीसदी लोगों को टीका लगा। इसीक्रम में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र में छह स्थानों पर 1000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से 492 लोगों ने टीका लगवाया। यहां लक्ष्य के सापेक्ष 49.2 फीसदी टीका कारण हुआ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में छह स्थानों पर साढे नौ सौ के सापेक्ष 404 लोगों ने टीका लगवाया। जो लक्ष्य के हिसाब से 38.5 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें