फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का संकट बरकरार, लापरवाही पड़ेगी भारी

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच लापरवाह लोग:रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कोरोना संक्रमण के बीच दिखी काफी भीड़, - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना का संकट अभी टला नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अभी अलर्ट मोड पर आ चुका है। रेलवे स्टेशन के साथ सार्वजनिक जगहों पर मेडिकल टीम पहुंचकर लोगों की जांचे कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ न तो स्थानीय रेलवे प्रशासन सचेत हुआ है न ही परिवहन निगम।
विज्ञापन

हालात यह है कि यहां आने वाले सैकड़ों यात्रियों में गिनती के कुछ यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश कोविड -19 का पालन करते नहीं कर रहे हैं। न ही सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियम का अनुपालन होते दिख रहा। जो आने वाले समय के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा।
मुंबई, दिल्ली, मध्यप्रदेश के कई महानगरों में कोरोना ग्राफ बढ़ता देखकर मऊ जंक्शन पर महानगरों से आने वाले यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। लेकिन रेलवे पर कोविड-19 के नियमों का पालन कराने वाले स्थानीय रेलवे अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। सकारात्मक बात है कि बीते 48 घंटों में मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद आदि महानगरों से आने 100 से ज्यादा यात्रियों की जांच में कोई संक्रमित नहीं मिले है। फिर भी जिस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, उससे हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं लापरवाही मऊ रोडवेज डिपो पर देखने को मिल रही है। परिवहन निगम के जिम्मेदार बसों के चालक-परिचालकों को वर्दी पहनाने को लेकर सक्रिय तो दिख रहे हैं, लेकिन यात्रियों को मास्क तथा सोशल डिस्टेसिंग के प्रति जागरूक करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें