मऊ। नगर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसका सहज अंदाजा इसी से लग सकता है। जिले में बीते 48 घंटे में आए 16 पॉजीटिव मामले नगर के है। इसमें दो अप्रवासी भी शामिल है, जो कि विदेश से लौटने के बाद एक होटल में क्वारंटीन है।बढ़ते कोरोना संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग प्रक्रिया तेज करने के साथ ओर टीमों को गठित करने की कवायद शुरू कर दी है।
बताते चले कि रविवार की शाम आई 281 रिपोर्ट में पांच नए पॉजीटिव मरीज मिले है। इसमें नगर के महमूदपुरा में चार तथा एक रौजा में मामला आया है। इससे पहले शनिवार की देर शाम 176 संदिग्धों की रिपोर्ट बीएचयू से आई। इनमें 166 निगेटिव जबकि 11 पॉजीटिव मिले।इसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट उसकी मृत्यु के बाद आई। वहीं एक मरीज किशोर बाल संरक्षण गृह का है।
बताया कि बुनकर कॉलोनी एक, होटल ग्रीनलैंड में क्वारंटीन दो अप्रवासी, पहाडपुरा में एक, रघुनाथपुरा में दो, नवापूरा पूरब में एक, डोमनपुरा में दो लोग पॉजीटिव मिले।डोमनपुरा में पॉजीटिव मिले एक व्यक्ति की रिपोर्ट उनके मृृत्यु के बाद मिली है, जबकि उसका नाती भी पॉजीटिव मिला। वहीं सहादतपुरा निवासी संक्रमित किशोरी का पिता और मऊ निवासी महिला जो आजमगढ़ में इलाज करा रही थी, वो भी पॉजीटिव मिले है।
वहीं बुनकर कॉलोनी, प्यारेपुरा, डोमनपुरा कसारी, नवापूरा पूूरब, रौजा क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद की जा रही थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के रोकथाम को लेकर आठ टीमें जिले में सैंपलिंग कर रही है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा, बड़राव, रतनपुरा, फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर सैंपलिंग की जा रही है।