मऊ। उत्तर प्रदेश मिड डे मील रसोइया यूनियन के राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने हुए यूनियन की रीता देवी ने कहा कि स्कूलों के मर्जर होने से सबसे ज्यादा प्रभाव रसाइयों पर पड़ेगा। जिसके बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार का ये कदम पूरी तरह से गलत है। वहीं भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहां कि इंसाफ मंच द्वारा अभी हालिया दिनों में जारी एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि तराई और नेपाल की सीमा से लगे हुए प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लगभग 500 से अधिक मदरसों में ताले डाल दिए गए हैं, सैकड़ों की संख्या में मदरसों को ध्वस्त कर दिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से सरस्वती ,सरिता ,दक्षिणी देवी, भागमती चंदा, उर्मिला ,बासमती, रीना देवी उपस्थित रहीं।