फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 सफल आरक्षियों का हुआ दीक्षांत परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस लाइन मऊ में 3 नवंबर 2020 से आधारभूत प्रशिक्षण (इनडोर तथा आउटडोर) प्राप्त कर रहे 135 रिक्रूट आरक्षियों में से 134 सफल हुये। इन आरक्षियों के दीक्षांत परेड का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दीक्षांत परेड में शामिल आरक्षियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के तौर-तरीकों तथा विभिन्न प्रकार के अहम पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये आरक्षियों को ईमानदारी और लगन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट रिक्रूट आरक्षी शिवकुमार, आउटडोर में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले रिक्रूट आरक्षी संगम सिंह सहित विभिन्न विषयों में प्रथम अंक अर्जित करने वाले कुल 57 रिक्रूट आरक्षियों सहित समस्त प्रशिक्षकों, आरटीसी प्रभारी उदय राम तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सीओ लाईन उमाशंकर उत्तम को सम्मानित किया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रिक्रूट आरक्षियों की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें