फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी ब्लॉक क्षेत्र के मझवारा में 30 लाख से जर्जर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा अस्पताल के भवन सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। शासन की तरफ से दो महीने में अस्पताल का काम पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन जर्जर हो गया था। बारिश के दिनों में छत टपकने से दवा के रखरखाव में भी दिक्कत हो रही थी। नए भवन के निर्माण के लिए बीते दिनों विभाग के उच्च अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर मांग की थी। शासन से बजट आवंटन होने के बाद अब काम शुरू कर दिया गया है।
नवनिर्मित अस्पताल में तीन कमरे, एक हाल और एक बाथरूम बनाया जाएगा। नया भवन बन जाने के बाद से पहले की तरह मरीज को उपचार में सहूलियत मिलेगी।
इस बाबत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डाॅ. सतेंद्र साहू का कहना है कि शासन के निर्देश पर बजट आवंटन होने के बाद नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। आगामी दो माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें