फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिया का निर्माण शुरू, 20 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह–सिकड़ीकोल मार्ग पर 54.12 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पुलिया बनने के बाद क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। अब तक बरसात के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव और तेज बहाव के कारण पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे कई हफ्तों तक आवागमन बाधित रहता था।
पुलिया निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष व सिकड़ीकोल निवासी पवन पहलवान ने बताया कि हर वर्ष बरसात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पुलिया बनने से यह परेशानी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सत्यम राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम और कोल्हुआ ग्राम प्रधान सुनील मौर्य सहित कई स्थानीय लोगों ने कहा कि यह मार्ग देवरांचल के 20 से अधिक गांवों को मधुबन–दोहरीघाट मुख्य मार्ग से जोड़ता है। इससे सहूलियत होगी।
कार्यदायी संस्था के अनुसार, पहले मौजूद तीन छोटी पुलिया की जगह अब एक 5 सेल (3x3) बॉक्स कल्वर्ट पुलिया बनाई जा रही है, जिसकी ऊंचाई 10 फीट होगी। इस परियोजना की कुल लागत 54.12 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
पुलिया निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मंटू यादव, कौशल सिंह, मनोज सिंह, हरिबंश मौर्य, अजय गोंड, आशुतोष सिंह बिट्टू, शाकिर अली, साहिल हयात, सुजीत गुप्ता, अवनीश राजभर और राजेश राय सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें