फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 45 दिन में 1603 बड़े बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र में बिजली निगम की तरफ से चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक 12 करोड़ 25 लाख से अधिक की वसूली की है। 15 दिसंबर 2024 से शुरू हुए इस योजना के तहत 31 जनवरी 2025 तक 5176 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। 45 दिनों 1603 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

इस योजना का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। 15 फरवरी 2025 तक चलेगा। उप खंड अधिकारी दोहरीघाट अंबिका प्रसाद ने बताया कि तहसील में ओटीएस योजना का पहला और दूसरा चरण उम्मीद से अधिक सफल रहा। इस दौरान विद्युत खंड टेसूपार, सूरजपुर, दोहरीघाट, कोरौली, नई दोहरीघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव में अभियान चलाया गया। अलग-अलग जगहों पर समाधान कैंप लगाए गए। जहां बड़ी संख्या में बिद्युत बिल सम्बंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण हुआ। इस अवधि में कुल 1603 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एक फरवरी 2025 से एकमुश्त समाधान योजना के तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो चुकी है। यह 15 फरवरी तक चलेगा। इस चरण में भी अधिभार में छूट एवं किश्तों में भुगतान की सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें