फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद हसनपुर गांव में चोर एक बंद घर से लाखों रुपये का समान उठा ले गए। मकान मालिक को चोरी की जानकारी रविवार की सुबह हुई। घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देखकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। बेटे पत्नी को हापुड़ लेकर चले गए हैं। मकान की जिम्मेदारी भतीजे विवेकानंद को दे दी थी। बताया कि वह शनिवार को दोपहर में दोहरीघाट चले गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर 4 चुड़ी, हार, टीका, नथिया बहु का, चांदी का तिलक सेट, मंगल सूत्र, चैन, झूमका सहित दस लाख का समान समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें