फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रेल रोकी, हाईवे किया जाम

Thu, 12 Mar 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रेल रोकने के  साथ ही हाईवे जाम किया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस को रोककर विरोध प्रदर्शन किया


तो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बकवल स्थित कार्यालय के बाहर गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को जामकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह को सौंपा।
विज्ञापन



गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।


 कार्यकर्ताओें ने इस दौरान गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया और धरना दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 महीनों में जनता को केवल धोखा दिया है।


अपने चुनावी वादे में 100 दिन में काले धन को लाने का वादा पूरी तरह से फ्लाप साबित हुआ। भूमि अधिग्रहण के मामले में केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया ।


वहीं, कश्मीर में आतंकी को छोड़े जाने एवं वहां मिलकर सरकार बनाए जाने पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि यही हाल प्रदेश सरकार का भी है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम है। महिला, वकील, व्यापारी वर्ग की हत्याएं प्रदेश दिन हो रही हैं। प्रदेश में बलात्कार आम बात हो गई है।


 उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष घनश्याम सहाय ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मेें जो सम्मान दलितों और पिछड़ो को मिला था, वह हक छिन कर पूंजीपतियों को दे दिया गया है।


करीब एक घंटे जाम के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह को सौंपा।

इसीक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ाें कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओें ने वाराणसी को जा रहीं कृषक एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


काफी देर तक ट्रेन रुके रहने के बाद आरपीएफ और शहर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। जिसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी ने भूमि


अधिग्रहण अध्यादेश कानून वापस लेने, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने, खाद का बढ़ा हुआ दाम वापस लेने , विदेशों में जमा काला धान वापस लेने आदि स्थानिय मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें