फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुरआने पाक को आलमारी की जीनत न बनाएं'

Sun, 08 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खीरी बाग मुहल्ला स्थित मदरसा हनाफिया बहरुल ओलूम के सभागार में शनिवार की शाम को हजरत मौलाना मोहद्दिस सनाउल्लाह का सालाना उर्स मनाया गया। उर्स के अवसर पर एकत्र जाइरीन को संबोधित करते हुए अल्लामा मुफ्ती शहरयार ने कहा कि कुराने पाक को केवल आलमारी की जीनत कदापि न बनाएं ।
विज्ञापन



इस मौके पर बीते दिनों में पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम, एसपी, रामलीला कमेटी और दुर्गापूजा महासमिति के साथ ताजिएदार कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उर्स के अवसर पर एकत्र जाइरीन को संबोधित करते हुए अल्लामा मुफ्ती शहरयार ने कहा कि कुराने पाक को केवल आलमारी की जीनत कदापि न बनाएं । उसे पढ़ें और उसमें लिखी गई आयतों के अनुरूप अपने आचरण में बदलाव लाएं।


 पांचों वक्त की नमाज पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि नमाज की पाबंदी एक ऐसा बेहतर योग है जिससे सुंदर सेहत के साथ जन्नत जाने का रास्ता भी पक्का हो जाता है। इस अवसर पर मुमताज टांडवी सहित कई शायरों ने शायरे इस्लाम पेश किया। उर्स मेें हीफाजे मिल्लत, हजरत अल्लामा  अब्दुल हफीज साहब, हजरत मौलाना कमाल अख्तर , हजरत मौलाना एखलाक अहमद आदि दर्जनों ओलामाओं ने इस्लाम पर आधारित अपने विचार पेश किए।
विज्ञापन



इस मौके पर दुर्गापूजा, दशहरा, भरत मिलाप, मोहर्रम आदि पर्व शांतिपूर्ण और सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ,रामलीला मेला कमेटी के प्रमुख संजय वर्मा और दुर्गापूजा महासमिति के राम करन राय, विजय राजभर, ताजिएदार कमेटी के मकसूद अहमद, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. राम गोपाल गुुप्त को अंगवस्त्रम और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें