फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंद मिले कंपोजिट विद्यालय भवरूपुर और मूड़ाडार मनियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन की तरफ से ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए की जा रही तमाम कवायद विभागीय लापरवाही से सफल होती नजर नहीं आ रही है। विभागीय निगरानी न होने के चलते कई विद्यालय कागज पर चल रहे हैं तो कुछ देर खुलकर शिक्षामित्र और अनुदेशक विद्यालय बंद कर रास्ता नाप ले रहे हैं।
विज्ञापन

टीम जब बृहस्पतिवार को समर कैंप संचालन की पड़ताल की तो फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भवरूपुर और कंपोजिट मूड़ाडार मनियार बंद मिले। शिक्षामित्र और अनुदेशक के स्कूल न आने से बच्चे भी बैरंग लौट गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से रिपोर्ट मांगी है।
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र में 47 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल हैं। शासन की तरफ से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के समग्र विकास के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने का प्राविधान किया गया है। समर कैंप प्रतिदिन सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक आयोजित किया जाना है। कैंप के संचालन के लिए अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को मानदेय देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कागज पर ही निगरानी की जा रही है। हालत यह है कि कई विद्यालयों में कागज पर ही समर कैंप का संचालन हो रहा है। टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे कंपोजिट विद्यालय भवरूपुर पहुंची तो विद्यालय बंद मिला। सुबह 8.15 बजे कंपोजिट मूड़ाडार मनियार बंद मिला। खंड शिक्षा अधिकारी फतहपुरमंडाव श्यामसुंदर पटेल का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपोजिट विद्यालय भवरूपुर और कंपोजिट मूड़ाडार मनियार के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें