मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर शाम कैंप कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना और मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के क्रियान्वयन के संबंध चर्चा हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना व मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के बारे में चर्चा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के साथ राजकीय आईटीआई में संचालित व्यवसायों कोर्स की समीक्षा करते हुए इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से संवाद किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने इंडस्ट्री 4.0 के अनुसार नए ट्रेड को खोले जाने के प्रस्ताव पर चर्चा भी की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य अरुण यादव राजकीय आईटीआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं। संवाद