तहसील प्रशासन के इस महामारी के विषम परिस्थिति में लोगों की मदद करने के बजाए पुरानी फोटो को अपलोड करने के कार्य को गलत बताते हुए जिलाधिकारी से उन्हें फोटो मुहैया कराने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
इस बाबत बात करने पर तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि मेरे स्वयं के फोटो सहित अन्य फोटो ऑपरेटर के द्वारा भेजा गया है कोई भी तस्वीर पु्रानी नहीं है। फिलहाल इसकी जांच होगी। यदि आरोप सही मिला तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसील प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को कम्युनिटी किचन के भेजे गए तस्वीर को पर कई लोग कई सवाल उठा रहे हैं। इसमें वर्तमान में ब्लाक संसाधन केंद्र जो अब सुंदरीकरण के चलतें काफी सुसज्जित है। जबकि अपलोड फोटो में वर्तमान की स्थिति में विरोधाभास है। वहीं लोगों का सवाल है कि जब संक्रमण के चलते परिषदिय विद्यालय बंद पड़े हुए है तो ऐसे में कैसे बच्चे दिखाई दे रहें है।
इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न लगभग दो महीने पूर्व लेखपाल ओमप्रकाश पांडेय एक मामले में निलबिंत कर दिए गए। वर्तमान में मधुबन का चार्ज लेखपाल विवेक राय के पास है। लेकिन वायरल फोटो में निलंबित लेखपाल बच्चों को लंच पैकेट बांटते दिखाई दे रहे हैं ।