फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: पिछले साल की कम्युनिटी किचन की फोटो लगा कर लूटी वाहवाही, खुलासे के बाद लेखपाल निलंबित

Thu, 20 May 2021 07:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

करोना महामारी संकट में कुछ जालसाज तो आपदा में अवसर निकाल ही ले रहे हैं, मऊ में सरकारी अधिकारियों ने ही ऐसा कर दिया है। हालांकि मामले के खुलासे के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। 
 
विज्ञापन
कम्युनिटी किचेन शुरू करने की एक साल पुरानी फोटो की थी अपलोड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल में गरीब असहायों को भोजन करने के लिए शासन के आदेश पर मऊ जिले में संचालित कम्युनिटी किचन के मामले में मधुबन तहसील में बड़े साहब को खुश करने के लिए छोटे साहब ने पुरानी फोटो अपलोड कर दिया। अमर उजाला द्वारा मामला उठाने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया।

विज्ञापन


जांच के दौरान लेखपाल स्तर से लापरवाही मिलने पर निलंबित करने का आदेश जारी किया। डीएम के आदेश पर एसडीएम मधुबन ने लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया।   कोरोना संक्रमण काल में बंदी के बाद गरीबों असहायों को भोजन कराने के लिए शासन से कम्युनिटी किचेन शुरू करने का आदेश जारी किया गया।

इस पर डीएम अमित सिंह बंसल ने जिले के सभी तहसीलों पर कम्युनिटी किचेन शुरू करने का आदेश जारी किया। इसीक्रम में दस मई को मधुबन में कम्युनिटी किचेन शुरू करने का फोटो वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इस दौरान यूजर्स ने फोटो देखा तो कमेंट करने लगे।।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि फोटो एक वर्ष पुरानी है, जिस समय की फोटो अपलोड की गई थी, उस समय तहसील परिसर में सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ था, न ही इंटरलाकिंग थी। यही से मामला पकड़ में आया। इस मामले को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में पेज चार पर छोटे साहब की होशियारी ने बड़े साहब के कार्यों पर उठाया सवाल के शीर्षक से प्रकाशित किया।

इस दौरान खबर को डीएम ने संज्ञान में लिया। साथ ही मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान मामला सही मिला और इसके लिए लेखपाल अशोक सिंह को दोषी पाया गया। जिससे लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

डीएम ने बताया कि किसी शरारतवश लेखपाल ने पुरानी फोटो अपलोड किया, इससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है, इसके चलते कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई की गई। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम को सख्त आदेश जारी किया कि इस आपदा काल में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें