प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने मुख्तार अंसारी का पक्ष रखने के लिए उनके अधिवक्ता को प्रार्थना पत्र की कॉपी देने का आदेश दिया। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत की। उधर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने भी जेल मे मुख्तार अंसारी को तख्त सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर सुनवाई के लिए 24 मई की तिथि नियत की गई है।