फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक माहौल खबरा करने वाले अभी भी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज कस्बे में पथराव और संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों को कोपागंज पुलिस नहीं पकड़ पाई है। महिला से छेड़खानी के विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव करके शांति व्यवस्था को चुनौती दे दी थी। पुलिस के सामने भी उपद्रवी पथराव करते रहे। पथराव में एक सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए थे जबकि पुलिस ने 15 नामजद सहित 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों में केवल पांच को गिरफ्तार करके पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

गत दो जून की रात साढ़े नौ बजे हूंसापुरा निवासी एक महिला मोहल्ले में लगा सबमर्सिबल पंप चालू करने गई थी। इसी बीच उसी मोहल्ले के रास्ते में किनारे बैठे दूसरे संप्रदाय के युवकों ने महिला से छेड़खानी की। महिला ने घर जाकर अपने परिवार वालों से आपबीती बताई तो वे आरोपियों से पूछताछ करने गए। इस दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। जिसमें एक सिपाही सहित अन्य तीन लोगों घायल हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने एसओ और पीड़िता की तहरीरों पर दो मुकदमों में 15 नामजद तथा 90 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इस वाबत सीओ अभिनव कनौजिया का कहना है कि शेष नामजद और अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश एसओ को दिए गए हैं। जल्दी ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें