फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना निकासी की व्यवस्था किए बिना बसा दी कॉलोनी, अब सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका के बलिया मोड़ स्थित बृज विहार कॉलोनी, यशोदा विहार सहित कई नई कॉलोनी बनी है। यह कॉलोनी नगर के पॉश इलाके में शुमार है, लेकिन यहां पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होना यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है, खास तौर पर बरसात के समय में। वर्तमान में दो दिन की बारिश के बाद यहां नगर के एनएच- 29 पर ही आधे सड़क पर जलभराव है। उधर अब नगर पालिका की ओर से इस समस्या को लेकर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद इसको लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। देर से ही सही लेकिन नगर पालिका की ओर से शुरू हुई कवायद से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी से एक किमी की दूरी पर बसा बलिया मोड़ न केवल नगर का मुख्य तिराहा है, बल्कि इस इलाके में बृजविहार कॉलोनी, यशोदा नगर कॉलोनी के साथ बलिया मोड़ पर खुद कई ऑलीशन मकान बने हैं, लेकिन बीते कई सालों से यहां जल निकासी को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। नए तरीके से विकसित हो रही इलाके में कॉलोनी अब पॉश इलाके में शुमार हो चली है, लेकिन बड़े-बड़े घरों में रहने वाले लोगों को एक समस्या जलनिकासी से जूझना पड़ता है। दरअसल नाली या नाला निर्माण होना इसका सबसे बड़ा कारण है। उधर, दो दिन से हुई बारिश के बाद नगर के एनएच- 29 पर करीब दस फीट सड़क पर जलभराव है। उधर इस समस्या को लेकर अब नगर पालिका द्वारा कवायद शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर बलिया मोड़ से लेकर नई काॅलोनी में सर्वे कार्य जारी है, रिपोर्ट आने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद यहां जलनिकासी की समस्या के निस्तारण को लेकर नाला निर्माण कराया जा सके।
-
अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर शुरू हुआ कार्य
अमर उजाला द्वारा इस समस्या को लेकर हमारा वार्ड कॉलोनी के तहत 7 अप्रैल 2025 को बंगले जैसे घर, कहने को पॉश कॉलोनी पर नहीं है जल निकासी की व्यवस्था शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद से नगर पालिका द्वारा संज्ञान में लेकर इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें