मऊ। पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को जनपद में 590 टीमों ने घर-घर जाकर करीब 30 हजार बच्चों को पोलिया रोधी दवा पिलाई। इस दौरान शहर के मदनपुरा में करीब दस परिवार के पोलिया की दवा पिलाने से इन्कार करने के बाद पहुंचे सीएमओ डा. राहुल सिंह और नोडल एसीएमओ डा. संजय गुप्ता ने परिवार को वालों को समझाकर बच्चों को अपनी मौजूदगी में दवा पिलाई।
शहर के मदनपुरा वार्ड में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राहुल कुमार सिंह ने पोलियो ड्रॉप नहीं पिलाने वाले परिवार से मिल कर उन्हें समझा और कुछ इन्कार वाले बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इसमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जय राम सिंह, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, बीएमसी यूनिसेफ मोहम्मद सलीम एवं टीम मौजूद रही।
एसीएमओ डा. संजय गुप्ता ने बताया कि आठ दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में 32,3030 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना है। इस अभियान की निगरानी के लिए 228 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 3500 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए है।