फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने युवाओं को दिए टैबलेट, स्मार्टफॅोन

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी में लखनऊ में टैबलेट वितरण के लाइव प्रसारण को देखते छात्र और छात्राएं।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से युवाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन और टैबलेट पाने का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योजना का शुभारंभ किया। जिले से गए 200 युवाओं को जब स्मार्टफोन तथा टैबलेट मिला तो उनके चेहरे खिल गए। कार्यक्रम को जिले के महाविद्यालयों, इंटर कालेजों में लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय तथा 150 से अधिक महाविद्यालय हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए शनिवार को छात्र छात्राएं अपने कालेज पहुंच गए। कालेज के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाया। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। कुसुम्हा : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखने को लेकर क्षेत्र के बाबू राम कैलाशी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं में उत्साह रहा। छात्राओं का कहना था कि स्मार्टफोन और टैबलेट में न सिर्फ पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पाठ्यसामग्री मिलेगी बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी।
उधर, अधिकांश माध्यमिक विद्यालय तथा महाविद्यालय शनिवार को बंद रहे। इससे विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना का लाइव प्रसारण नहीं हो सका। इससे छात्र छात्राओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें