फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिनभर छाए रहे बादल, एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र में माैसम का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया था। करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिन किसानों ने सरसों की फसल की कटाई कर ली है वह उसकी मड़ाई में जुटे रहे। आमतौर पर मार्च महीने के अंत में फसल की कटाई के साथ गेहूं की कटाई में किसान लग जाते हैं।
किसान अवधेश, अरविंद, सूर्यकेश, शिवधन, आशीष, धनंजय, शुभम, धीरज, मिंटू, बबलू आदि का कहना है कि बादल की मौजूदगी से किसान सहमे है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि अभी मौसम सामान्य है, बूंदाबांदी से ज्यादा नुकसान नहीं है। ओलावृष्टि होने से फसल खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें