फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन बढ़ाने लिए बंद रहे पंप

Thu, 15 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की हड़ताल के दौरान नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित पेट्रोलपंप पर मौजूद लोगों की भीड़।
विज्ञापन
जिले के सभी पेट्रोलपंप मालिकों ने गुरुवार को अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया। सुबह छह बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक पेट्रोल पंपों की पूर्ण बंदी रही। इस दौरान लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए भटकना पड़ा। 
विज्ञापन


       
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पहले हर 15 दिनों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन किया जाता रहा है लेकिन सरकार के नये निर्णय के अनुसार अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजना समीक्षा होगी और इनके दामों में वृद्धि अथवा कमी होगी। इसके अनुसार पेट्रोलपंप स्वामियों को रोजाना 12 बजे रात में नयी दरों के अनुसार कीमतों को पंपों में संशोधित करने को कहा गया था।  इसका विरोध करते हुए पेट्रोलपंप स्वामियों की ओर से इसमें असमर्थता जताते हुए विरोध जताया गया गया। इसके अतिरिक्त पेट्रोलपंप स्वामियों की कमीशन बढ़ाने की एक और मांग थी। इन दोनों मांगों को लेकर जिले भर के सभी पेट्राल पंप तीन बजे तक बंद रहे।

वर्तमान में पेट्रोलपंप स्वामियों को डीजल पर प्रति लीटर 1.30 रुपये और पेट्रोल पर 2.50 रुपये के हिसाब से कमीशन मिलते हैं। पेट्रोलपंप स्वामियों की मांग थी कि कमीशन प्रति लीटर की बजाए मूल्य पर पांच प्रतिशत किया जाए। उ.प्र. पेट्रोल ट्रेड एसोसियेशन के पदाधिकारियों  की मंत्रालय के अधिकारियों की वार्ता के बाद  इनकी एक मांग सुबह से कीमतों में परिवर्तन करने को मान लिया गया। जबकि मूल्प पर पांच प्रतिशत की कमीशन की मांग के लिए जुलाई तक का समय मांगा गया। मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें