आरोप है कि इसके बाद मजिस्ट्रेट ने किसानों के सामने ही सचिव को गालियां देते हुए जेल भेजने की धमकी दी। मजिस्ट्रेट ने वहीं से सचिव प्रभुनाथ सिंह को सरायलखंसी थाने भेजवा दिया। बाद में थाने पहुंचकर मजिस्ट्रेट ने सचिव को थानाध्यक्ष के कक्ष में बुलाकर सिपाहियों से डंडा मांग कर पीटने के साथ जेल भेजवाने की धमकी दी।
इस बीच,किसी का फोन आ गया और मजिस्ट्रेट उसे दीवान के पास बैठाने का आदेश देकर चले गए। सचिव ने आरोप लगाया कि मजिस्ट्रेट ने उसे गोदाम और कार्यालय भी नहीं बंद करने दिया। इस घटना के बाद से सलाहाबाद में सोमवार से धान की खरीद बंद है। इस बाबत एआर विवेक कौशल का कहना है कि सचिव का पत्र मिला है। इसे जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा और उनके दिशा निर्देश पर अमल किया जाएगा।