फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश सिंह काका की एक करोड़ 12 लाख की संपत्ति कुर्क, माफिया पर दर्ज हैं 67 आपराधिक मामले

Tue, 29 Dec 2020 07:51 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
काका की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और माफिया रमेश सिंह काका की ओर से साले लल्लन सिंह के नाम पर खरीदी गई संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। इसकी कीमत एक करोड़ 12 लाख 63 हजार 976 रुपये है। यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की गई। आरोप है कि रमेश ने अपराध के जरिये अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई थी।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कथौली गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख परदहां और माफिया रमेश सिंह काका पर विभिन्न थानों में कुल 67 मुकदमे दर्ज हैं। इस समय रमेश जेल में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार, रमेश ने अपने साले लल्लन सिंह के नाम से शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले में अली बिल्डिंग के सामने जमीन खरीदकर कटरा बनवाया है।  इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने इस संपत्ति को जब्त कर कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली, सरायलखंसी थाने की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नरेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची। इस दौरान एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने रमेश सिंह काका की संपत्ति कुर्क की।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच के बाद कार्रवाई


क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि लल्लन सिंह हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरी गांव का निवासी है। वह रमेश का साला है। बताया कि सहादतपुरा मोहल्ले में अली बिल्डिंग के सामने लल्लन के नाम से मौजूद संपत्ति की जांच की गई। इसमें पता चला कि लल्लन यह संपत्ति खरीदने की हैसियत में नहीं है। जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट डीएम को भेजी। इसके बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने संपत्ति सीजकर कुर्क करने का आदेश दिया। 

सरगना है रमेश सिंह काका


रमेश सिंह काका आईआर-212 का सरगना है। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से रमेश ने 372.6 वर्ग मीटर जमीन पर तीन मंजिला मकान और दुकानों का निर्माण कराया है। प्रशासन ने 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर इसे कुर्क कर लिया। एएसपी ने बताया कि रमेश के साथ उसके पुत्र सुधीर सिंह पर भी गैंगेस्टर लगाया जा चुका है। सुधीर पर सात मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह अब तक रमेश सिंह काका की कुल 2 करोड़ 72 लाख 27 हजार 976 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें