फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
अधिवक्ता
विज्ञापन
 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया जनवरी माह से शुुरू होने और फरवरी माह में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है। बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी  की ओर से  नियमित प्रक्रिया के तहत अधिवक्ताओं से अपना- अपना सदस्यता शुल्क  जमा करने के लिए नोटिस चस्पा कर दी गई। ऐसे में संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना प्रचार-प्रसार शुरूकर दिया है। जिससे कचहरी परिसर में इन दिनों चुनावी सरगर्मी बढ़ सी गई है। 
विज्ञापन

   
सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष और महामंत्री सहित कुल 22 लोगों का चुनाव होता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पद महामंत्री के लिए इस बार तो दावेदारों की भरमार है। सभी दावेदार इस पद पर आसीन होने के लिए अभी से जी जान लगा दिए हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में अभी दो माह का समय है। लेकिन चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से इस कदर संपर्क करना शुरू कर दिया है। मानो मतदान की तिथि आ गई है। संभावित प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थक और कचहरी के मठाधीश और भी चुनाव में अपने मनमाफिक प्रत्याशी को जिताने के लिए बैठकें शुरू कर दिया है। जिससे मतदाताओं की चांदी कटना शुरू हो गया है। कुछ लोग चुनाव की रणनीति बनाने तथा कुछ लोग मतदाताओं को लुभाने में अभी से जुट गए हैं।

चुनाव लड़ने वाले संभावितों पर गौर करें तो अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, शमसुल हसन, राजेंद्र राय और रामकृत यादव के चुनाव लड़ने की संभावना है। वही, महामंत्री पद के लिए लक्ष्मीकांत यादव, दारोगा सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, रूपेश पांडेय, सतीशचंद के अलावा इफ्तेखार अहमद के भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा और भी चेहरे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


 फिलहाल जो भी हो संभावित चुनाव की आहट को लेकर संभावित प्रत्याशी कचहरी परिसर में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने-अपने पक्ष में रिझाने के लिए अभी से तरह- तरह के हथकंडे अपनाना शुुरू कर दिए हैं। वैसे हर बार से इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर कचहरी परिसर में अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म है।       
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें