फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर हर तरफ हो रही सजावट, गूंजने लगे केरोल गीत

विज्ञापन
नगर के फातिमा अस्पताल में क्रिसमस को लेकर ट्री कर सजावट करतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। क्रिसमस पर्व आने में दो दिन ही रह गए हैं, लेकिन घरों, चर्च सहित अन्य स्थानों पर लाइटिंग की जा रही है। क्रिसमस की आहट से ही घरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। ईसाई धर्मावलंबी जहां क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए अपनी योजनाएं बनाने में लगे हैं।वहीं ईसाई समुदाय के घरों में केरोल गीत गूंजने लगा है।
विज्ञापन

ईसाई समाज को क्रिसमस का वर्ष भर इंतजार रहता है। सांता क्लाज को इस त्योहार पर शुभ माना जाता है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व में दो दिन ही शेष हैं। लेकिन ईसाई धर्मावलंबी घरों, चर्च को सजाने संवारने में दिन रात एक कर दिए हैं। स्टार, बैलून, सेंटा क्लॉज आदि से क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाया जाता है। ईसाई समुदाय द्वारा अपने घरों पर रंग रोगन तथा साज-सज्जा की जा रही है। साथ ही ईसाई समुदाय के घरों में केरोल गीत गूंजने लगा है। बाजार में गिफ्ट शाप में क्रिसमस ट्री, मास्क, कैप और भी कई प्रकार के गिफ्ट्स आइटम से सज गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें