मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को इस बार नए शिक्षा सत्र के शुरुआत में ही निशुल्क पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। निदेशालय से 80 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति हो चुकी हैं। सत्यापन के बाद स्कूलोें को भेजी जाएगी।
जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयोें में 1.31 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से पहली से आठवीं तक के बच्चों मेें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाती हैं।
लेकिन कई वर्ष से बच्चों को शुरुआती शिक्षा सत्र में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध न होने से बच्चों को पुरानी पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई करनी पड़ रही थी।
कई विद्यालयों के बच्चों को महीनों तक बिन पाठ्यपुस्तकों के ही पढ़ाई करनी पड़ी थी। शासन के निर्देश पर विभाग ने इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव किया है। अधिकारियोें के अनुसार कई माह पूर्व से ही निदेशालय से पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति की जा रही है। अब तक लगभग 15 लाख के सापेक्ष 80 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति हो चुकी है।
अधिकारियोें के अनुसार शेष पाठ्यपुस्तकाेें की खेप आ रही है। सत्यापन प्रक्रिया के बाद विद्यालयोें को पाठ्यपुस्तकों भेजने की प्रक्रिया होगी।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक सिंह का कहना है कि 80 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें आ चुकी हैं। नया शिक्षा सत्र शुरु होने के पहले ही विद्यालयोें में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएगी।