फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को आग से बचने का सिखाया तरीका

Wed, 21 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें फायरकर्मियों ने मॉक ड्रील और पैंफ्लेट के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों को आग से बचने के तरीकों को सिखाया। कार्यक्रम में सीओ फायर सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने भी बच्चों को अच्छे सुझाव दिए।


केंद्र सरकार के फायर एडवाइजरी कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक भवनों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया।

जिसमें सीओ सिटी अशोक कुमार शुक्ला ने सभी बच्चों को स्कूल मेें आग लगने पर बचाव के सुझाव दिए। वहीं अग्निशमन विभाग के नोडल अधिकारी लक्ष्मण यादव ने स्कूल में आग लगने की दशा में पांच टीमें बनाकर बनाकर उसके बचाव का सुझाव देकर बच्चों को जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होेंने बताया कि सभी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन द्वारा पांच टीम फायर टीम, सर्च टीम, रेस्क्यू टीम, ट्रांसपोर्ट टीम, फर्स्ट एड टीम  बनाई जानी चाहिए। जो आग लगने की दशा में हमेशा बचाव के लिए सामने आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें