पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी में नो बैग डे पर प्रोजेक्ट बनाती छात्राएं।संवाद
रानीपुर ब्लॉक रानीपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में शनिवार को नो बैग डे मनाया गया। बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया। अपने अपने तरीके से प्रोजेक्ट भी तैयार करते हुए नजर आए। सभी ने इंडोर गेम, आउटडोर खेल का भी आनंद लिया। प्रोजेक्ट में गांव का परिवेश, घर निर्माण, कूलर बनाना, गुलदस्ते तैयार करना, ग्रीन पार्क बनाना सीखा। क्रिकेट, रस्सी कूद, बैडमिंटन खेल में प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य मुहम्मद अयूब खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार का नो बैग डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओपी मौर्य, बलिराम चंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, बसंत वैष्णव, अंजू सिंह सुशीला विभा आदि ने बच्चों के साथ रहकर सहयोग प्रदान किए।