फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे खूब पसंद कर रहे मुहल्ला क्लास

विज्ञापन
दोहरीघाट के शाहपुर में कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर के अध्यापकों द्वारा मोहल्ले -मोहल्ले में घर घर ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कुसुम्हा कोविड संक्रमण काल में प्रभावित हो रही परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मुहल्ला पाठशाला शुरू की गई है। गुरुजन रोस्टर के अनुसार मुहल्ल मुहल्ले जाकर बच्चों को एकत्रित कर उन्हें शिक्षित कर रहे हैं। घर के आसपास क्लास लगने से बच्चे भी रुचि ले रहे हैं। जबकि अभिभावक भी उत्साहित हैं। शाहपुर स्थित कंपोजिट स्कूल के शिक्षकों ने शाहपुर गांव में मुहल्ला क्लास लगाई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए परिषदीय विद्यालयों को खोला गया है, लेकिन केवल शिक्षक ही विद्यालय जा रहे है। शिक्षक आनलाइन क्लास संचालित करने के साथ ही रोस्टरवार मुहल्ला क्लास चलाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अभिभावक जितेंद्र प्रसाद, सूर्यनाथ राम ने बताया कि घर के आसपास ही मुहल्ला क्लास लगने से बच्चों का भी पढ़ने में मन लग रहा है। क्योंकि स्मार्टफोन न होने से बच्चे आनलाइन पढ़ाई से वंचित हो जाते थे।
प्रधानाध्यापक अजय शाही ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। उन्हें होमवर्क देकर दूसरे दिन उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रतिदिन शिक्षण कार्य के बाद अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ वाट्स एप ग्रुप पर भेजी जाती है। मुहल्ला क्लास को अभिभावक तथा बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें