फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश : पढ़ाई के साथ मस्ती करने का प्लान बना रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं। बच्चों में उत्साह का माहौल है। बच्चों ने छुट्टियों को लेकर काफी प्लान बना रखा है लेकिन होमवर्क की चर्चा करने पर उनके चेहरे पर मायूसी छा रही है।
विज्ञापन

इन छुट्टियों में बच्चे कंप्यूटर क्लास करने तो कोई समर कैम्प ज्वाइन कर चित्रकला ,मूर्तिकला इत्यादि सीखने का तो कोई नानी के घर जाकर मस्ती करने का प्लान बना रहे है।
इस संबंध में कक्षा सात की छात्रा माही पटेल का कहना है कि मैं छुट्टियों में अपने नानी के यहां जाऊंगी। अपने स्कूल का होमवर्क करते हुए खूब इंज्वाय करुंगी।
विज्ञापन

कक्षा 3 के अभिषेक विश्वकर्मा, अवंतिका विश्वकर्मा का कहना है कि गर्मी के छुट्टी में हमलोग पापा के साथ वाटरपार्क घूमने जाएंगे। साथ ही टीवी पर अपना मनपसंद कार्टून देखेंगे। कक्षा 11 की छात्रा राजश्री ने कहा कि मैं गर्मी की छुट्टी में कंप्यूटर क्लासेस ज्वाइन करूंगी।
इस 40 दिनों की छुट्टियों में कम्प्यूटर का ज्ञान लेते हुए अपने कमजोर कोर्स पर पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई करूंगी। कक्षा छह की छात्रा आस्था ने कहा की वह गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप मेेंं शामिल होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें