फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने माडल पेश कर दिखाई प्रतिभा

Wed, 28 Jan 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सियरही स्थित बापू इंटर कालेज में चल रहा तीन दिवसीय विज्ञान तथा स्वास्थ्य मेला बुधवार को संपन्न हुआ। मेले में आए वैज्ञानिकों तथा शिक्षकों ने बाल वैज्ञानिकों से अपने अनुभव साझा किए। विभिन्न स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन



इस मौके पर किसलय राय ने कहा कि आज के इस विज्ञान युग में कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, भूगर्भ विज्ञान आदि की जानकारी सभी को होनी चाहिए। तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधांशु राय ने कहा कि विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर शिक्षा व खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।

प्रदर्शनी में माडल के रूप में जसीबी मशीन, हाइड्रोलिक मशीन का माडल बनाने वाले सूरज विश्वास को पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पांच पेड़ लगाने, एक वर्ष तक सींचने तथा तैयार करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 400 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस मौके पर उपेंद्र राय, पूर्व प्रधान विजेंद्र राय, बृजेश राय, विपिन राय, बाबूराम राय, चंद्रशेखर, सुशील राय आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य रामकुंवर यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य झारखंडे राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें