फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग का सम्मान करती है सपा- सनातन पांडेय

Wed, 28 Jan 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक सनातन पांडेय का स्वागत जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सनातन पांडेय ने कहा कि सच्चे सिपाही की तरह जनता के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन



 नवनिर्वाचित एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि नेता जी ने सनातन पांडेय को प्रदेश सचिव चुनकर एक सच्चे कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन पांडेय के प्रदेश सचिव चुने जाने से सभी कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है।

स्वागत समारोह में मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कुद्दूस अंसारी, शोएब नोमानी, नन्हकू राजभर, सदानंद यादव, संजीव पांडेय, रामधनी यादव, राजेश दूबे, विनोद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें