फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे ट्रैक किनारे गड्ढे में गिरा मासूम, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी कम्हरिया निवासी पांच साल मासूम की रेलवे ट्रैक के किनारे पानी के भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद दूसरे बालक ने इशारे में लोगों को उसके डूबने के बारे में बताया तो परिजन और स्थानीय लोग गड्ढे से बाहर निकाले। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी कम्हरिया निवासी कार्तिक चौहान (5) पुत्र किशुन के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नौ बजे कार्तिक अपने चार साल के एक दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते कार्तिक गंदे पानी के गड्ढे में गिर गया।
दो घंटे के बाद जब कार्तिक नहीं लौटा तो उसके परिजन और आसपास के लोग रेलवे ट्रैक किनारे बने पानी के गड्ढे के पास पहुंचे और उसमें उसकी तलाश शुरू की, जहां कार्तिक का शव मिला। उधर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मेंं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ा लिखाकर बड़ा बनाने का टूटा अरमान : मृतक के पिता किशुन चौहान राजगिर मिस्त्री हैं। उनकी दो बेटियां और इकलौता बेटा कार्तिक था। एक बहन से बड़ा कार्तिक लोगों का चहेता था। घटना के बाद पिता का रो रोकर बुरा हाल था, बार बार वह अपने बेटे को बड़ा बनाने का सपना टूटने की बात कहकर बदहवास हो जा रहे थे। हादसे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया, साथ ही जल्द ही इस गड्ढे के चारों ओर दीवार या फेसिंग कराने को लेकर योजना बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें