मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल चौहान पुरा गांव में शनिवार की शाम शॉर्ट सर्किट कमरे में आग लग गई। घटना में लगभग 25 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी। शनिवार की शाम वकील चौहान के घर के सदस्य बाहर बैठे थे। अचानक एक कमरे से धुआं निकलता देख ग्रामीण दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। कमरे में रखा तीन क्विंटल गेहूं, रजाई-गद्दा, कपड़े अन्य सामान जल कर राख हो गए है। सूचना पर पहुंच लेखपाल उमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार से नुकसान की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।