फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दर्दनाक घटना: खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम, पुलिस मौके पर मौजूद

Thu, 25 Nov 2021 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सड़क पर मौजूद परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह एक डेढ़ साल का मासूम नाले में गिर गया। मासूम की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई जो परिजनों को समझा-बुझाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास मोहल्ला सम्लित में सुबह कन्हैया का इकलौता डेढ़ वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक जल निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा बनाए गए नाले में गिर गया।

नाले में गिरने से बाद मासूम की रोने की आवाज सुनकर गुजर रहे लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। उन्होंने तत्काल दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें