बीते 15 जनवरी को अभियुक्त राजवीर सिंह उर्फ लेखरा पुत्र हरिपाल निवासी सलारपुर भंगेर थाना सेक्टर 39 (गौतमबुद्ध नगर), मुकेश पुत्र हरिपाल निवासी धनपरा कादर चौक बंदायू, विमला पत्नी राजेश निवासी सिंगलामऊ थाना फंफूद (औरैया) और मुन्नी परिहार पत्नी फंटूस निवासी बघार मनिहारी कटिहार (बिहार) के कब्जे से छह किलो 900 ग्राम चांदी की ज्वेलरी, एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर व चार जिंदा कारतूस, तीन साईकिल व एक हजार रुपये बरामद किया गया है।
माैके से सीताराम भाग हो गया था। पूछताछ के दौरान बताया गया था कि हम सब और उसका साथी उपरोक्त सीताराम के साथ मिलकर 10 जनवरी की रात थाना घोसी अंतर्गत अमिला में खुशबू ज्वेलर्स की दुकान में और छह जनवरी की रात्रि थाना रानीपुर के खुरहट में चोरी किए थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
सीताराम पुत्र स्व. शंकर निवासी बनारसीदास वार्ड नं0-3 थाना कोतवाली (औरैया), राजवीर सिंह उर्फ लेखरा पुत्र हरिपाल निवासी सलारपुर भंगेर थाना सेक्टर 39 (गौतमबुद्ध नगर), मुकेश पुत्र हरिपाल निवासी धनपरा कादर चौक (बंदायू), विमला पत्नी राजेश निवासी सिंगलामऊ थाना फंफूद (औरैया) और मुन्नी परिहार पत्नी फंटूस निवासी बघार मनिहारी कटिहार (बिहार)।