फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एयरपोर्ट के सीएसओ ने BJP नेता पर दर्ज कराया FIR, दबाव बनाने का आरोप; दलित उत्पीड़न का भी मामला

Wed, 02 Jul 2025 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

आरोप है कि भाजपा नेता अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाते थे। विरोध करने पर दलित होने के नाते अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर मानसिक उत्पीड़न करते थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीओ मुहम्मदाबाद गोहना ने बुधवार को पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने सीओ कार्यकाल में अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाते थे। विरोध करने पर दलित जाति के होने पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर मानसिक दबाव बनाते थे।

विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वर्तमान में आजमगढ़ एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पद पर तैनात डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि वह मुहम्मदाबाद गोहना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर थे। आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजीव राय पर इस कार्यकाल के दौरान कार्यों को लेकर गलत दबाव बनाया जाता था।

आरोप लगाया कि बात न मानने पर भाजपा नेता छद्म नाम से उनके खिलाफ शिकायत करते थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी का यह भी आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके स्थानांतरण के बाद विभिन्न सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपमानित किया है। पूर्व क्षेत्राधिकारी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों के आदेश सोमवार को संजीव राय पर दलित उत्पीड़न के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बना चर्चा का विषय

भाजपा नेता संजीव राय ने कहा कि मेरे खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी और निराधार है। पूर्व क्षेत्राधिकारी अजय विक्रम सिंह ने मेरे खिलाफ दर्जनों शिकायती पत्र दिया लेकिन जांच में सभी मामले फर्जी पाए गए। कहा कि सीओ ने अपने पद का दुरुपयोग कर रानीपुर थाना में मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जो जांच में गलत पाया गया। बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान विवादित रहे क्षेत्राधिकारी के खिलाफ सीजीएम न्यायालय में इस्तगासा दाखिल किया है। इसलिए दबाव डालने के लिए उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें