फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: फर्जी वैकेंसी निकाली, रोजगार के नाम पर की धोखाधड़ी, सैकड़ों युवाओं ने थाने का किया घेराव

Sun, 28 Jan 2024 12:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ऑनलाइन सोलह सौ रूपये अपने खाते में डलवाए और सभी पीड़ितों से बारह हजार पांच सौ रुपए प्रतिमा देने के लिए कहा गया था। बताया कि जब जॉइनिंग लेटर की ऑनलाइन जांच की गई तो वह फर्जी निकाला।
विज्ञापन
सैकड़ों युवाओं ने थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्थान में फर्जी तरीके से वैकेंसी निकल कर नौकरी दिलाने के मामले में पांच अभ्यर्थियों के तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने सरायलखंसी थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट के विरोध प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में आला अधिकारियों को अवगत कराने के साथ इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार सिद्धार्थ नगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र के करहना गांव निवासी सरिता भारती पत्नी विनोद कुमार,बहराईच जनपद के हर्दी थाना क्षेत्र के विनीत कुमार पुत्र ललित मिश्रा, चंद्रसेन वर्मा, शेर बहादुर वर्मा पुत्र राम लोटन वर्मा, लव कुश पांडे पुत्र पप्पू पांडे सहित अन्य लोगों ने बताया कि 27 जनवरी सुबह दस बजे नगर पालिका कमेटी हॉल मऊ में कृषि एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश मऊ के निदेशक संजय यादव, परियोजना निदेशक रसूल मोहम्मद, डिप्टी डायरेक्टर आनंद सिंह और सौरभ कुमार के द्वारा कुत्रचित वैकेंसी निकाली गई। जिसकी परीक्षा 13 नवंबर को लखनऊ स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर पर कराया कराया और 27 जनवरी जॉइनिंग लेटर के लिए मऊ जिला मुख्यालय पर बुलाकर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर जॉइनिंग लेटर दे दिया गया। 

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ऑनलाइन सोलह सौ रूपये अपने खाते में डलवाए और सभी पीड़ितों से बारह हजार पांच सौ रुपए प्रतिमा देने के लिए कहा गया था। बताया कि जब जॉइनिंग लेटर की ऑनलाइन जांच की गई तो वह फर्जी निकाला। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने सरलाकांक्षी थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सरवा गांव निवासी संजय यादव, पहाड़पुर गांव निवासी रसूल मोहम्मद के साथ आजमगढ़ के बबुरा गांव निवासी आनंद सिंह तथा गोहना निवासी सौरभ कुमार के खिलाफ 400 बी से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें