फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के कस्बा नगर स्थित करीमुद्दीनपुर बगही में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक दुकान में आग लग गई। आगलगी की घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटौली मलिक गांव निवासी प्रमोद प्रजापति और विनोद प्रजापति दोनों मिलकर नगर के मधुबन रोड के करीमुद्दीनपुर बगही में चाय-नास्ता, मिठाई की दुकान चलाते हैं। दोनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की देर शाम को गांव में पट्टीदारी में हुए झगड़े को लेकर जल्द ही दुकान को बंद कर गांव स्थित घर चले गए। इस बीच रात में 12 बजे के लगभग आग की लपटों को देखकर वहा से गुजर रहे व्यक्ति, जो गोरखपुर से आ रहे थे। उसने करीमुद्दीनपुर निवासी परिचित को फोन से अवगत कराया। इस पर उसने प्रमोद प्रजापति को बताया।वह साढ़े बारह बजे दुकान पर आकर देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार प्रमोद प्रजापति ने बताया कि दुकान में रखा फ्रीजर, पंखे, ग्राइंडर मिक्सर, जल्द बना नया काउंटर आदि ढाई लाख रुपये से अधिक के समान जलकर नष्ट हो गए। शंका जाहिर किया कि बुधवार की रात में गांव में हुई मारपीट के आरोपी यह घटना को अंजाम दिए हैं। उधर घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज चौहान ने मौक़ा मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें