फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलने से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौसम का मिजाज बलद रहा है। ऐसे में इसकी अनदेखी भारी पड़ सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वायरल बुखार, जुकाम, खांसी की चपेट में आने पर बिना डाक्टर की सलाह के दवा न लिया जाए।
विज्ञापन

बरसात समाप्त होने पर संचारी रोगों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही साथ मौसमी बीमारियां भी फैलने लगती है। तापमान में गिरावट से फ्लू का वायरस फिर से सक्रिय हो सकता है। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर सीएचसी पर फ्लू से बचाव के लिए टेमी फ्लू, मास्क अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला अस्पताल में मौसम बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। तीन दिन पहले तक अस्पताल की ओपीडी भी बढ़कर पांच सौ पहुंच गई है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. अनिल कुमार का कहना है कि मौसम बदलने से जुकाम, खांसी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुखार होने पर लोगों के जेहन में पहले कोविड आ रहा। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि बुखार आने पर कोरोना संक्रमण ही हो। ऐसे में आवश्यक है कि लक्षण दिखने पर तत्काल पहले डाक्टर से सलाह लें। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि आप किस बीमारी से संक्रमित है। कहा कि तापमान गिरा तो स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ेगा। बारिश के बाद उल्टी-दस्त के मरीज अधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखें सावधानी
कपड़ा पहनने पर दें ध्यान रखें, अस्थमा के मरीज सुबह नंगे पैर जमीन पर ना चलें।
घर से निकले तो मुंह ढंककर निकलें, इसे कोविड संक्रमण का भी खतरा कम होगा।
बाजार की चीजों को खाने से बचे, शादियों में भी ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग न करें।
यदि जुकाम, बुखार है तो डॉक्टर को दिखा कर ही दवा लें, अपने स्तर पर दवा नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें