फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जियाउर्रहमान और सत्यम के शतक की बदौलत मऊ ने गाजीपुर को 131 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को गाजीपुर और मऊ के जूनियर खिलाड़ियों के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें जियाउर्रहमान और सत्यम के शतक के बदौलत मऊ ने गाजीपुर को 131 रनों से हराया।
विज्ञापन

मैच में मऊ के कप्तान श्रेयांश यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 35 ओवर में 363 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज आर्यन ने 28 रन, श्रेयांश ने 26 रन, सत्यम पांडेय ने नाबाद 100 रन, जियाउर्रहमान ने नाबाद 100 रन, राजवीर ने 19 रन और प्रांजल ने 13 रन बनाए।
वहीं गाजीपुर टीम की तरफ से गेंदबाज श्रेयांश और तेज प्रताप को 2-2 विकेट मिले, जबकि डिम्पी, आराध्या और आजम खान को 1-1 विकेट मिला।
364 रनों का पीछा करने उतरी गाजीपुर टीम को जीत के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, जो मिली भी। पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। इसमें बल्लेबाज अमूल्य पाल ने 24 रन और आदित्य चौहान ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन

उनका विकेट गिरते ही टीम के बल्लेबाजों को मऊ के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। इसमें आजम ने 17 रन, आर्यन ने 37 रन, सविता ने 19 रन और तेज प्रताप ने नाबाद 46 रन की पारी खेली।
पूरी टीम 35 ओवर में 7 विकेट पर 232 रन ही बना पाई, जिसके चलते गाजीपुर को 131 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मऊ टीम की तरफ से अथर्व, ओमजीत, राजवीर, आर्यन और आदर्श को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच सत्यम रहे। मैच के अंपायर यश रघुवंशी और प्रिंस सिंह रहे। स्कोरिंग सुंदरम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें