बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने सहायता के लिए अवर अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों के निजी और सीयूजी नंबर जारी किए हैं। भीषण गर्मी में बिजली से संबंधित समस्या आने पर उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं। मागेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए यह पहल की गई है।
इस सूची में जिले के सभी क्षेत्रों के विद्युत अधिकारियों, उपकेंद्रों और कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर शामिल हैं। बिजली बंद होने, तार टूटने, ट्रांसफॉर्मर खराब होने, लो वोल्टेज, फाल्ट या अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या होने पर उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों, उपकेंद्रों या 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम से संपर्क कर समस्या का त्वरित समाधान करा सकते हैं।
जारी सूची के अनुसार कंट्रोल रूम का नंबर 0547-2228466 और मोबाइल नंबर 8005499561 है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सेठ से 9450963743, द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता महेश चंद्र विश्वकर्मा से 9450963744 और तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश से 9450963799 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।