आतंकियों पर कार्रवाई के बाद नगर के सहादतपुरा में आतिशबाजी कर खुशियां मनातीं महिलाएं।
- फोटो : mau
पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना के आतंकी ठिकानों पर बमबारी करने के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। आतिशबाजी की और खूब अबीर गुलाल उड़ाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शाम को रतनपुरा स्थित शहीद स्तंभ पर दीप जलाए गए तो कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ कराने के साथ ही लोगों को भोजन कराया गया।
आतंकी ठिकानों पर बमबारी होने की सूचना मिलते ही लोगों ने मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप के माध्यम से सेना को बधाई देना शुरू कर दिया। जुलूस निकालने के साथ ही जश्न मनाया। भारतमाता की जय से इलाके गूंजने लगे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर पटाखा फोड़ा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौराज अजय सिंह, मनीष पांडेय आदि शामिल रहे।
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक गाजीपुर तिराहा पर हुई। भारत के जवाबी हमले पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। गोला बाजार मेे जश्न मनाया गया। दौरान गुलाब गुप्ता, राजीव जौहरी, मयंक आदि शामिल रहे।
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में भी लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर संजीव उपाध्याय, ज्ञानेश प्रताप सिंह, अंजनी सिंह रहे। आजमगढ़ मोड़ पर मुंशीपुरा के सभासद खुशहाल सिंह के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई और जश्न मनाया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्त, कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।