नगर पंचायत अमिला में नवनिर्मित दो सुलभ शौचालयों का लोकार्पण सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने किया। वार्ड 10 कोइरीपुरा (प्राथमिक विद्यालय प्रथम) पर 5 लाख 35 हजार की लागत से सुलभ शौचालय तथा मद्धेशिया धर्मशाला के पास 9 लाख 65 हजार की लागत से बने सुलभ शौचालय का लोकार्पण हुआ। चेयरमेन ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा वार्डो में विकास कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजयकुमार गुप्त, महेंद्र, रिंकू, अनिल कुमार, मु. हनीफ, बबलू परदेशी, अभिनीत कुशवाहा, मुन्नी देवी, चन्ना देवी, मैना देवी, सुभाष चंद, दुर्गेश गुप्ता, अभय शंकर राय, राजेश, विनय, रामचंद्र, ढुबरी, झारखंडी, धनई आदि उपस्थित रहे।