फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवध्वज लहराकर उड़ाया गुब्बारा

Tue, 17 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी  सेवाकेंद्र पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जूडिशियल जज बृजराज सिंह और डा. राम निवास राय ने शिव का ध्वज लहराया और शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारा भी उड़ाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी विमला बहन ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के सत्य स्वरूप को जानने, पहचानने तथा इस सृष्टि पर आकर क्या करते हैं


और कैसे करते हैं इन रहस्यों को जानकर उनसे सुख, शांति, पवित्रता का वरदान प्राप्त करने का उत्सव है। शिव का अर्थ कल्याणकारी है। भगवान शिव स्वयं आकर अज्ञान के अंधकार से सर्व मनुष्य आत्माओं को मुक्त करते हैं।
विज्ञापन



शिव जयंती एक वरदाननी पर्व  है। शिव जयंती पर हम सभी सर्व विकारों का दान करते हैं। इसकी यादगार के रूप में आज भी शिवलिंग पर अब धतूरा चढ़ाया जाता है।


ऐसे शुभ अवसर पर हमें अपने अंदर दुख, अशांति, तनाव उत्पन्न करने वाली आदतों को शिव को अर्पित करने का मन ही मन दृढ़ संकल्प कर सदा के लिए उनसे मुक्ति प्राप्त कर लेना चाहिए।
विज्ञापन



 इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्था के कार्य को बहुत सराहा और समाज को एक नई दिशा दी। इसका योगदान प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें